फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी व आईजी मुखविंद्र सिंह छीना ने किया रैली स्थल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी छीना ने किया रैली स्थल का दौरा
विज्ञापन

अबोहर। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल 9 सितंबर को अबोहर की नई अनाज मंडी में रैली कर रहे हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत वीरवार को जहां सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ और सतिंद्रजीत सिंह मंटा ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं फिरोजपुर रेंज के आईजी एमएस छीना ने भी रैली स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी फाजिल्का गुलनीत सिंह खुराना, एसपी अबोहर विनोद चौधरी, डीएसपी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी देहाती राहुल भारद्वाज मौजूद थे। बराड़ ने कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल 9 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे अनाज मंडी में रैली कर रहे हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल सहित गठबंधन के कई नेता तथा पूर्व मंत्री जनता को संबोधित करेंगे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें