फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ जिला में तीसरे दिन 95 प्रत्याशियो ने नामजदगी पत्र भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ में तीसरे दिन 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे
विज्ञापन

रोपड़। जिला की एक जिला परिषद और पांच पंचायत समितियों के 19 सितंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए नामांकन भरने के तीसरे दिन जिला में 95 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे। इन 95 नामांकन पत्रों में से 18 प्रत्याशियों ने जिला परिषद के लिए जबकि 77 प्रत्याशियों ने पंचायत समितियों के लिए नामांकन पत्र भरे। जानकारी के अनुसार ब्लाक समिति रोपड़ के लिए 12, श्री आनंदपुर साहिब के लिए 27, पंचायत समिति मोरिंडा के लिए तीन , श्री चमकौर साहिब के लिए 31 जबकि नूरपुरबेदी के लिए चार उम्मीदवारों ने अपने नामजदगी पत्र दाखिल किए। जबकि इससे पहले बीते दिन पांच उम्मीदवारों की तरफ से पंचायत समिती चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें