फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पहली इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अबोहर में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अबोहर में शुरू
विज्ञापन

टेलीफोन विभाग के डीईटी ने रिबन काट कर किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूर
अबोहर। ग्रामीण भारत के लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के तालकटोर स्टेडियम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ किया। इसी के तहत फाजिल्का जिले की पहली पोस्ट पेमेंट बैंक अबोहर के डाकघर में टैलीफोन विभाग के डीईटी अनिल विज ने रिबन काट कर की।
डाकघर के नोडल आफीसर एसके चुघ ने इस बैंकिंग योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई और उनके द्वारा बटन दबाकर इस बैंक सिस्टम की शुरूआत करने के बाद अनिल विज ने रिबन काटकर स्थानीय पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डाकघरों में बैंक सेवाओं की शुरूआत डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश के छोटे से छोटे गांवों के लोग अब घर बैठे ही बैंक सेवा का लाभ ले सकेंगे। विज ने कहा कि आने वाले समय में यह देश का सबसे बड़े बैंक के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। क्योंकि ग्रामीण भारत में अब तक बैंकों की 49 हजार शाखाएं हैं जबकि देश के 1 लाख 35 हजार डाकघरों में यह बैंक सेवा आज से ही शुरू हो गई है। इसके साथ ही 17.50 करोड़ डाकघरों के खाताधारक भी इस बैंक से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पोस्ट मास्टर एसके जुनेजा ने पोस्ट आफिस की उन्नति के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि डाकविभाग का हर कर्मचारी इस पेमेंट बैंक को कामयाब बनाने का पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि डाकिए का ग्रामीणों के साथ भाईयों जैसा रिश्ता होता है और यह बैंकिंग योजना उस रिश्ते को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने डाक विभाग के कर्मचारियों की वेतनवृद्धि पर भी प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। इस मौके पर टैली फोन विभाग से एसडीओ लेखराज, जेआईओ नंदलाल व अतुल प्रीत, सीनियर आईओए महावीर तथा कृष्ण कुमार, टीटी अमीचंद के अलावा डाक विभाग से सुपरिडेंट संजीव चुघ, आई पीपीबी के मैनेजर अंकुर कुमार, बलराम, राजकुमार, हवा सिंह, गौरीशंकर शर्मा, सुनम देवी, वीना गोयल, पूनम, सीमा विज, इन्द्राज आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें