सेहतमंत्री ने डॉ. अंशुल को निरोग्य अवार्ड से किया सम्मानित
बरनाला।हड्डियों के रोगों के विशेषज्ञ डा. अंशुल गर्ग को राज्य के सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने निरोग्य अवार्ड से सम्मानित किया है। सरकारी अस्पताल में मशीनरी व सुविधाओं की कमी के बावजूद घायलों को बेहतर सेवाएं देने पर यह अवार्ड दिया गया है। गौर हो कि जी ग्रुप की ओर से बरनाला के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डा. अंशुल समेत पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के विभिन्न रोगों के 25 माहिर विशेषज्ञों को निरोग्य अवार्ड दिया गया है। जिसके लिए गत शनिवार को चंडीगढ़ के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजित किया गया था। डा. अंशुल गर्ग का कहना है कि अगर अस्पतालों में माडुलर आपरेशन थिएटर एवं आईसीयू स्थापित कर लिए जाएं तो हड्डियों के अति संवेदनशील टूटे हिस्से भी जोड़े जा सकते हैं। यहां तक कि किसी घटना-दुर्घटना के दौरान जगह-जगह से टूट जाती रीढ़ की हड्डी का असंभव इलाज भी संभव है।
फोटो कैप्शन:29बीएनएलपी81- सेहतमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से निरोग्य अवार्ड हासिल करते हुए डा. अंशुल गर्ग।
फोटो कैप्शन:29बीएनएलपी82- अवार्ड हासिल करने के बाद मम्मी-पापा के साथ यादगारी सेल्फी हुए डा. अंशुल गर्ग।
फोटो कैप्शन:29बीएनएलपी83- जी ग्रुप द्वारा दिया गया निरोग्य अवार्ड।