फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेर व गंदे पानी के छप्पड़ से घिरा है सरकारी प्राईमरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से घिरा सरकारी स्कूल
विज्ञापन

मुख्य अध्यापिका की शिकायत के बाद प्रशासन ने दूर नहीं की समस्या
बारिश के दिनों में छप्पड़ का पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल में जाता है भर
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। एक ओर जहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए अपने आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए जाते हैं। वहीं सरकारी प्राइमरी स्कूल अजीमगढ़ चारों ओर गंदगी से घिरा हुआ है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने इस बारे में कई बार प्रशासन से लिखित रूप में शिकायत दी। इसके बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
स्कूल के पास ही गंदे पानी का छप्पड़ हमेशा ही गंदगी से लबालब रहता है। बरसात के दिनों में इसका पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल में भर जाता। वहीं स्कूल के साथ लगती गली भी गंदे पानी से भरी है। वहां से बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है। स्कूल के पास ही पड़ी खाली जगह पर एक कबाड़ी ने कबाड़ के ढेर लगा रखे हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्कूल के बच्चों का मिड-डे मील भी यहीं तैयार होता है। ऐसे गंदे वातावरण में तैयार भोजन से बच्चों में बीमारियां फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की मुख्य अध्यापिका हरजोत कौर ने कई बार एसडीएम को लिखित में शिकायत दी। समस्या हल न होने पर उन्होंने वार्ड पार्षद के सहयोग से गली में गंदे पानी की रोकथाम के लिए बांध लगा दिया। स्कूल के पीछे वाली गली में मोहल्ले से निकला हुआ गंदा पानी जमा है। इससे पैदा होने वाली बदबू स्कूल का वातावरण प्रदूषित करती है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह से संपर्क किया गया। मीटिंग में होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें