फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्कर को 15 साल की सजा व जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अफीम तस्कर को 15 साल की कैद और जुर्माना
विज्ञापन

जुर्माना न भरने पर काटनी होगी 3 साल की अतिरिक्त कैद
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। स्थानीय एडिशनल सेशन जज ने अफीम की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को सजा और जुर्माने का फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने पांच अक्तूबर 2015 को रामकुमार वासी भिवानी (हरियाणा) से 10 किलो अफीम बरामद करके उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया। एडिशनल सेशन जज मानसा दलजीत सिंह ने रामकुमार को अफीम की तस्करी करने का दोषी मानते हुए 15 साल की सजा और एक लाख 50 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश सुनाया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को तीन साल की सजा और काटनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें