बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख
अबोहर। एलआरएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
नर्सरी कक्षा के बच्चों ने कार्यक्रम पेश कर देशभक्ति के रंग बिखेरे। कक्षा प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने देश भक्ति के गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने कहा कि हमें सदैव अपने देश के प्रति स्वाभिमानी होना चाहिए व ऐसे राष्ट्रीय पर्वों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अबच्चों की कला व उनके देशभक्ति के जज्बे को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सचमुच ये अपनी प्यारी भारत माता की साक्षात आराधना कर रहें हों। प्री प्राइमरी विभाग की कोआर्डिनेटर भारती धींगडा ने बच्चों को आजादी के महत्व से अवगत कराया । राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।