फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कौंसिल ने करवाई पेटिंग तथा भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर काउंसिल ने कराई पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन

स्वच्छ भारत, नशा मुक्त पंजाब तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हुए मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। नगर काउंसिल की स्वच्छ भारत मुहिम के तहत गांधी मेमोरियल स्कूल में विद्यार्थियों के पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। नगर काउंसिल के प्रधान परमजीत सिंह माकड़ ने बताया कि 26 जनवरी को 2018-19 साल सफाई को समर्पित करने एलान किया था। इसी संबंध में नगर काउंसिल के तहत में चल रहे 16 स्कूलों के विद्यार्थियों में मुकाबले कराए गए है। इन मुकाबलों में विद्यार्थियों के स्वच्छ भारत, नशा मुक्त पंजाब तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के थीम हैं। माकड़ ने बताया कि इन मुकाबलों में 263 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को नगर काउंसिल की ओर से सर्टिफिकेट देने के साथ साथ पोजिशन लेने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

थाईलैंड के छात्र की पेंटिंग रही आकर्षण का केंद्र
इस दौरान साहिबजादा अजीत सिंह अकादमी के थाईलैंड से आए एक विद्यार्थी टेन ने भी पेंटिंग मुकाबलों में हिस्सा लिया। वह साहिबजादा अजीत सिंह अकादमी में छुट्टी में क्लास में पढ़ता है। टेन ने बताया कि उनके माता पिता थाईलैंड में रहते हैं। वह अंग्रेजी में पढ़ाई करने के मकसद से भारत में पढ़ने आया है। क्योंकि थाईलैंड में अंग्रेजी में नहीं पढ़ाया जाता। टेन ने कहा कि उसके माता पिता चाहते हैं कि वह अंग्रेजी में पढ़ाई करे ताकि अन्य देशों में भी जाकर उसे भाषा संबंधी परेशानी न आए। टेन ने पेंटिंग मुकाबलों में ड्रग्स पर जागरूकता दिखाती एक पेंटिंग बनाई, जो आकर्षण का केंद्र बनी। टेन को हिंदी व पंजाबी समझ न आने के कारण उसके साथी उसे अंग्रेजी में सारे नियम समझाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें