मोगा में केमिस्टों की हड़ताल से मरीज हुए परेशान
मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत अफसरशाही की ओर से तंग परेशान का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंजाब मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत अफसरशाही की ओर से नशा रोको मुहिम के तहत तंग परेशान के विरोध में प्रदेश स्तर पर 2500 से अधिक मेडिकल स्टोर एवं कारोबार हड़ताल कारण मरीज परेशान हुए।
यहां मोगा केमिस्ट एसोसिएशन जिला प्रधान राजीव गर्ग ओर महासचिव नवीन सूद की अध्यक्षता में मेडिकल स्टोर मालिकों की मीटिंग में समूह मेडिकल संचालकों की ओर से हड़ताल सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मेडिकल स्टोर एवं दुकानों पूर्ण तौर पर बंद रखकर मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत अफसरशाही की ओर से नशा रोको मुहिम के तहत तंग परेशान का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर चाहे मेडिकल स्टोर मालिक विभागीय हिदायत मुताबिक कारोबार करते हैं, फिर भी पुलिस व सेहत विभाग अधिकारी उनको तंग परेशान कर रहे हैं। पुलिस की दखलंदाजी एवं धक्केशाही को पंजाब के मेडिकल संचालक बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेडिकल संचालकों का शोषण किया जा रहा और उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ओर डीएसपी सतपाल सिंह गिल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की है कि डॉक्टर की पर्ची से बिना किसी भी व्यक्ति को कोई दवा नहीं दी जाए, खास कर शेड्यूल एच अधीन आतीं दवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची से न दिया जाये।
फोटो कैप्शन - मोगा में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सिविल सर्जन डॉ सुशील जैन को मांग पत्र सौंपते हुए