दवा विक्रेताओं ने निकाली रोष रैली
फाजिल्का। दवाई विक्रेता विरोधी नीतियों खिलाफ पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को फाजिल्का के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। इस दौरान सभी दवा विक्रेताओं ने शहर में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में फाजिल्का के एसडीएम सुभाष खटक को उनके कार्यालय में अपनी मांगों सबंधी एक ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर डॉ के के ग्रोवर, बालकृष्ण कटारिया, सुभाष सेठी, विनोद वाटस, संदीप छाबड़ा, काली अनेजा, जसराज ,जॉनी मैनी ,प्रफुल नागपाल आदि मौजूद थे। उधर दवाई की सभी दुकाने बंद होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस समाचार की फोटो एबीआर 7 भेजी जा रही है।