फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तख़्त श्री केसगढ़ साहिब से श्री दरबार साहब अंमृतसर की यात्रा के लिए दो बसें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
तख्त श्री केसगढ़ साहिब से अमृतसर के लिए दो बसें रवाना
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। तख्त सहिबान और गुरु घरों के दर्शन कराने के उद्देश्य के साथ शनिवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब से सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब जी के दर्शनों के लिए एसजीपीसी की तरफ से दो बसें जयकारों की गूंज में रवाना की गई। बस को रवाना करने से पहला हेड ग्रंथी ज्ञानी फुला सिंह ने अरदास की और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जथेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला, सुरिंदर सिंह और मैनेजर जसवीर सिंह ने श्री हरिमंदर साहिब अमृतसर साहिब के लिए इन बसें को रवाना किया। सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर ने एसजीपीसी के इस प्रयास की प्रशंसा करते कहा कि संगतें की सुविधा को मुख रखते यह कार्य शुरू किया गया है। ये बसें गुरुद्वारा चरनकंवल साहिब बंगा, गुरुद्वारा सुखचैनआणा साहिब फगवाड़ा, गुरुद्वारा थम साहिब करतारपुर, गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब और अमृतसर साहिब पहुंचेंगी। वापसी पर श्री दरबार साहिब तरनतारन, श्री बउली साहिब गोइंदवाल साहिब और गुरुद्वारा बेर साहिब सुलतानपुर लोधी से होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें