फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

अबोहर। श्रीगंगानगर रोड आलमगढ़ चौक बाईपास पर शनिवार बाद दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। थाना नंबर 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुखर्जी मार्केट स्थित मिक्सी हाउस के संचालक व नई आबादी छोटी पौड़ी गली नंबर 0 निवासी राकेश कुमार खत्री शनिवार दोपहर पत्नी वीना रानी के साथ कार में श्रीगंगानगर से अबोहर आ रहे थे कि जब वे आलमगढ़ चौक बाईपास पर पहुंचे तो फाजिल्का की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने वीना रानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश कुमार अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक व कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह खबर मिलते ही मुखर्जी मार्केट के दुकानदारों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 6 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें