फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे सड़क निर्माण से रोषित दुकानदारों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे सड़क निर्माण से गुस्साए दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन

तहसीलदार और थाना प्रभारी ने आश्वासन देकर यातायात सुचारु कराया
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। करीब डेढ़ वर्ष से चल रहे फाजिल्का रोड को चौड़ा करने का कार्य अधूरा होने से गुस्साए आसपास के दुकानदारों ने बुधवार को सड़क पर चक्का जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम से यातायात अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार व थाना नंबर 1 के प्रभारी मौके पर पहुंचे और शीघ्र ही सड़क निर्माण पूरा कराने का आश्वासन देकर यातायात सुचारु करवाया।
सड़क पर धरना लगाए बैठे दुकानदारों अजीत सिंह, प्रवीण नागपाल, अतिंद्रपाल तिन्ना, हैप्पी गगनेजा, राकेश गगनेजा, पवन भूकरका, अवतार सिंह, प्रेम सिंह, अमित चराया, ख्याली राम मिढ़ा, रमन कुमार व अन्य दुकानदारों ने बताया कि 19 मार्च 2017 को इस फाजिल्का रोड को चौड़ा करने काम शुरू हुआ था जिसे बनाने वाली कंपनी ने 31 दिसंबर 2017 तक पूरा करना था लेकिन काम के निर्धारित समय पर पूरा न होने पर कंपनी अधिकारियों ने विभाग से इस काम की समयावधि बढ़वाते हुए इसे 31 मार्च तक पूरा करने का विश्वास दिलाया लेकिन उक्त कार्य आज तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को सीवरेज बोर्ड द्वारा सीवरेज पाइपलाइन में पानी छोड़े जाने से दूषित पानी पवन भूकरका की दुकान में घुसने से उसका करीब 5 लाख का नुकसान हो गया था, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शीघ्र ही कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था जो सीवरेज बोर्ड, बिजली बोर्ड, कंपनी अधिकारियों व बी एंड आर के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक अधूरा पड़ा है। जिसके चलते यहां के दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड रही है। उन्होंनें कहा कि उनकी दुकानों के आगे खोदे गए गढ्ढों में दूषित व बदबूदार पानी भरा होने से उनकी दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की मच्छर मार दवा आदि का छिड़काव नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चक्का जाम रहनेे से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमजीत सिंह मौके पर पहुचें और नायब तहसीलदार को सूचित किया। नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह सिधू ने रोषित दुकानदारों को शीघ्र कार्य पूरा कराने का आश्वसन देकर उनका धरना उठवाया। इस मौके पर दुकानदारों ने नायब तहसीलदार को अपना मांगपत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह तक काम तीव्रगति से पूरा न हुआ तो उसके बाद वे स्थाई तौर पर इस मार्ग पर चक्का जाम कर देंगे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें