फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल दुकाने 30 जुलाई को रहेंगी बंद, मरीज होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल दुकानें 30 जुलाई को रहेंगी बंद, मरीज होंगे परेशान
विज्ञापन

केमिस्टों ने अफसरशाही पर लगाया परेशान करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंजाब मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत अफसरशाही की ओर से परेशान के विरोध में 30 जुलाई को प्रदेश स्तर पर कारोबार बंद रखने के लिए जिला स्तर पर लामबंदी बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है।
मोगा केमिस्ट एसोसिएशन जिला प्रधान राजीव गर्ग और महासचिव नवीन सूद की अध्यक्षता में मेडिकल स्टोर मालिकों की बैठक में समूह मेडिकल संचालकों ने 30 जुलाई की प्रदेश स्तरीय हड़ताल संबंधित विचार-विमर्श किया। मौके पर फैसला किया गया कि 30 जुलाई को मेडिकल स्टोर एवं दुकानें पूर्ण तौर पर बंद रखी जाएंगी। उन्होंने इस हड़ताल के कारण मरीजों को आने वाली परेशानी के लिए आम लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि यह कारोबारी पहले ही कई आंकड़ों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर चाहे मेडिकल स्टोर मालिक विभागीय हिदायतों के मुताबिक कारोबार करते हैं फिर भी पुलिस व सेहत विभाग अधिकारी उनको परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की दखल अंदाजी एवं धक्केशाही को पंजाब के मेडिकल संचालक बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेडिकल संचालकों का शोषण किया जा रहा और उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर और डीएसपी (स) सतपाल सिंह गिल ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि डॉक्टर की पर्ची से बिना किसी भी व्यक्ति को कोई दवा नहीं दी जाए। खास कर शेड्यूल एच अधीन आतीं दवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची से न दिया जाए। दवाओं को खरीदने एवं बेचने का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। दुकान में फार्मेसिस्ट की हाजिरी को यकीनी बनाया जाए। किसी भी नियम का उल्लंघन न की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दवाओं का दुरुपयोग कर उनको नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यदि किसी दुकान में ऐसी कोई दवा पाई जाती है तो उस दवा विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें