कृषि विभाग का कर्मचारी बना पॉवर लिफ्टिंग में चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला के कृषि व किसान भलाई विभाग में कृषि उप-निरीक्षकपद पर कार्यरत दविंदर सिंह ने राज्य स्तरीय सीनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस जीत के साथ ही दविंदर का चयन ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए हो गया। गौर हो कि इस चैंपियनशिप का आयोजन पिछले दिनों बठिंडा में हुआ था। डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. हरविंदर सिंह ने दविंदर को पदक जीतने पर बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दविंदर सिंह को विशेषतौर पर सम्मानित किया जाएगा।
जिला के गांव अस्पालकलां निवासी दविंदर सिंह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से एमएससी (फोरेस्ट्री) हैं। कृषि विभाग में वह 2016 से एग्रीकल्चर सब-इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत है। दविंदर सिंह ने विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान पॉवर लिफ्टिंग खेल मुकाबलों में भाग लेना शुरू किया था।
फोटो कैप्शन : 23बीएनएलपी86-बठिंडा में हुए राज्य स्तरीय सीनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल करने वाला कृषि विभाग अधिकारी दविंदर सिंह।