फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर सफाई सेवकों ने शुरू की भूख हडताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर सफाई सेवकों ने शुरू की भूख हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। चार माह का वेतन न मिलने के विरोध में दस दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे नगर परिषद के सफाई सेवकों की सुनवाई न होने पर बुधवार को यूनियन के पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

सफाई सेवक यूनियन प्रधान ओम प्रकाश ढिलोढ के नेतृत्व में नरिंद्र, राजू, धर्मवीर, संजय व शम्मी ने भूख हड़ताल पर बैठते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि अगर इतनी भयंकर गर्मी में इन लोगों में से किसी को भी कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर परिषद के ईओ की होगी। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों की ओर से शहर में सफाई न किए जाने से लोगों को जो परेशानी झेलनी पड़ रही है उसके लिए भी नगर परिषद सीधे तौर पर जिम्मेदार है। ओम प्रकाश ने कहा कि जब तक उन्हें 4 माह का वेतन नहीं मिलता उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ज्ञात हो कि पिछले चार माह के वेतन की मांग को लेकर अबोहर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी करीब 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे शहर में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहरवासियों ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र ही इन कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की है ताकि शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था सुचारू हो सके।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें