फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंदरा पिकअप गाड़ी के ट्रक में टकराने से एक व्यक्ति की हुई मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। रोपड़-नवांशहर बाईपास पर सतलुज दरिया के पुल के पास एक महिंदरा पिकअप ट्रक के पीछे टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दविंदर कुमार पुत्र तरसेम लाल वासी गांव काठगढ़ जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। घायल की पहचान जतिंदर कुमार वासी गांव काठगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चालक दविंदर कुमार अपने साथी जतिंदर के साथ रूपनगर सब्जी मंडी से महिंदरा पिकअप में सब्जी भरकर काठगढ़ जा रहा था। जब वह सतलुज दरिया के पुल के पास पहुंचा तो वहां पर टायर फटने के कारण खड़े खराब ट्रक से टकरा गया। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल रूपनगर पहुंचाया गया। यहां पर डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दविंदर की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जतिंदर पीजीआई में उपचाराधीन है। ट्रक चालक मनजीत सिंह वासी यमुनानगर (हरियाणा) ने बताया कि वह अपने ट्रक में ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडर भरकर यमुनानगर से होशियारपुर की ओर जा रहा था। जब वह पुल के पास पहुंचा तो अचानक उसके ट्रक का पीछे का टायर फट गया। इस कारण उसने ट्रक को एक साइड लगा दिया और टायर बदलने के लिए वह ट्रक को जैक लगा रहा था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार महिंदरा गाड़ी उसके ट्रक के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें