फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंवाशहर ने बीरमपुर को सात विकेट से मात दे टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
नंवाशहर ने बीरमपुर को सात विकेट से मात दे टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन

गढ़शंकर(होशियारपुर)। बीरमपुर गांव में यूथ क्लब द्वारा करवाए जा रहे पहले नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के इनाम वितरण समारोह में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजयी टीम तथा खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने नंवाशहर तथा बीरमपुर की टीमों के बीच फाइनल मैच की शुरुआत करवाई। पहले हुए सेमी फाइनल मैचों में नंवाशहर की टीम ने माहिलपुर तथा बीरमपुर की टीम ने गोगों की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में नंवाशहर की टीम ने बीरमपुर की टीम को सात विकेट से मैच हरा कर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। नंवाशहर की विजयी टीम को 21 हजार रुपये नगद तथा ट्राफी दी गई तथा बीरमपुर की रनर अप टीम को 15 हजार रुपये नगद तथा ट्राफी दी गई। इस अवसर पर मैन ऑफ द सीरीज सुक्खी कमामां वाले को दिया गया। इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि नशों के छठे दरिया को बांध लगाने के लिए इस समय सारा पंजाब उठ खड़ा हुआ है तथा युवा वर्ग को भी नशों के विरुद्ध आरंभ हुए इस संघर्ष में अपना योगदान डालना चाहिए। इस अवसर पर पंकज कृपाल एडवोकेट ने यूथ क्लब को 51 सौ रुपये नगद भेंट किए और गांव बीरमपुर में सोलर लाइटें लगवाने के लिए एक लाख रुपये की ग्रांट तथा यूथ क्लब को जिम किट को 50 हजार रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस अवसर पर रिंका चौधरी प्रधान ब्लाक कांग्रेस सेवा दल गढ़शंकर, हरमेशवर सिंह सरपंच बिलड़ों, रौनकी राम सरपंच बीरमपुर, जगतार सिंह साधोवाल पूर्व सरपंच, अमन कुमार, मनजीत सिंह एडवोकेट, साजन कुमार एडवोकेट, प्रणव कृपाल, महेश वर्मा, गगन शर्मा, विक्की शर्मा, अवतार राणा, गौरव कुमार, राजन कुमार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें