ट्रक स्कूटी की भिडंत, बजुर्ग गंभीर घायल
टांडाउड़मुड (होशियारपुर)। शनिवार रात टांडा श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर गांव रडा के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार बुजुर्ग बुध सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी श्री हरगोबिंदपुर अपनी स्कूटी पर टांडा की तरफ से जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह आगे से आ रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। तुरंत उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए होशियारपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।