फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डींगरीआं ने गढ़शंकर की टीम को हराया
विज्ञापन

बीरमपुर गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
गढ़शंकर (होशियारपुर)।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कन्वीनर पंकज कृपाल एडवोकेट ने बीरमपुर गांव में यूथ क्लब द्वारा कराए जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। एडवोकेट पंकज कृपाल ने बेगमपुर तथा औलीआपुर की टीमों के बीच मैच शुरू करवाकर टूर्नामेंट का आगाज किया। इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कृपाल ने युवा वर्ग से नशा त्याग कर खेलों की ओर ध्यान देने की अपील की। पहले दिन पहले राउंड के हुए पांच मैचों में औलीआपुर की टीम ने बेगमपुर की टीम को हरा कर मैच जीता, मजारा डींगरीआं की टीम ने गढ़शंकर की टीम को हराया, हाजीपुर की टीम ने सलेमपुर की टीम को मात दी। वहीं संतोखगढ़ की टीम ने गोगों की टीम को और बलाचौर की टीम ने गढ़शंकर की टीम को हराया। विधायक जय सिंह रौड़ी ने भी टूर्नामेंट में शामिल हो कर गढ़शंकर तथा पाहलेवाल की अंडर-20 टीमों के बीच शो मैच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कर्ण भट्टी संयुक्त सचिव बार एसोसिएशन गढ़शंकर, अमन कुमार, मनजीत सिंह एडवोकेट, साजन कुमार एडवोकेट, प्रणव कृपाल, महेश वर्मा, गगन शर्मा, विक्की शर्मा, अवतार राणा, गौरव कुमार, राजन कुमार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें