फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव में लापता हुए सिपाही का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में लापता हुए सिपाही का शव बरामद
विज्ञापन

होशियारपुर। पानी के तेज बहाव में बहे पुलिस कर्मी का शब व बाइक बरामद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक गांव कैंपुर के निवासी रोशन लाल ने ने बताया कि उसका रिश्तेदार सिपाही कमलजीत सिंह (28) पुत्र अजीत सिंह निवासी कैंपुर थाना चब्बेवाल में स्थित सुविधा सेंटर में तैनात है। उसने बताया कि वह वीरवार को शाम कमलजीत सिंह के साथ उसके बाइक पर था। जब वो गांव गोपालिया चो में पंहुचे तो बाइक अचानक स्लिप हो गई। उसके मुताबिक वह एक ओ गिर गया जबकि कमलजीत सिंह पानी में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका कुछ पता नही चल पाया। इस दौरान उसने घटना की सूचना कमलजीत की माता व थाना चब्बेवाल की पुलिस को दी। जिसके बाद ही कमलजीत की तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को सुबह कमलजीत का शव गांव कुकड़ा में स्थित श्मशानघाट के पास चो से बरामद किया गया। जबकि बाइक घटना से कुछ दूरी पर मिली। उसके मुताबिक कमलजीत के बैग में पड़े दस्तावेज भी पानी में बह गए। थाना चब्बेवाल की पुलिस के मुताबिक सिपाही कमलजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर इस संबंध में 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें