फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के कोल्ड स्टोरों में मिले करीब 20 किवंटल गले-सड़े फल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला के कोल्ड स्टोरों में मिले 20 किवंटल सड़े-गले फल
विज्ञापन

15 क्विंटल अंगूर, 20 पेटी सेब, 50 डिब्बे चैरी और 50 किलो नाशपती कराए नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। ‘मिशन तंदरुस्त पंजाब’ के तहत सेहत विभाग की टीम ने सोमवार सुबह जिला के फल कोल्ड स्टोरों पर छापामारी की। जहां करीब 20 किवंटल गले सड़े फल मिले। जिन्हें नगर काउंसिल के पिट में गिराया गया। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. जुगल किशोर ने दी। इस मौके पर उनके साथ जिला सेहत अधिकारी राज कुमार, फूड सेफ्टी अफसर गौरव गर्ग भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि फल भंडारण करने वाले चार कोल्ड स्टोरों पर छापामारी की गई थी। जुगनू कोल्ड स्टोर से 15 क्विंटल अंगूर, 20 पेटियां सेब, 50 डिब्बे चैरी और 50 किलो नाशपती खराब हालत में मिले। जबकि एमएस कोल्ड स्टोर से चार पेटियां गले-सड़े केले की मिलीं। ये खराब फल तुरंत नष्ट कराए गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. जुगल किशोर ने प्रेसवार्ता में कहा कि गले-सड़े फल खाने से लोग पेट की नामुराद बीमारियों से शिकार हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-18बीएनएलपी85-बरनाला के एक कोल्ड स्टोर में मिले गले सड़े फलों के बारे में दुकानदार से पूछताछ करते सेहत विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें