फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी वर्करों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ बिफरे कांग्रेसी
विज्ञापन

केवल ढिल्लों की अगुवाई में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व बरनाला के पूर्व कांग्रेस विधायक केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में जिला के समूह कांग्रेस वर्करों ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज के युग में आम लोगों को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार जब से आई है उसने देश में महंगाई के सिवा और कुछ नहीं किया। उन्होंने इस अवसर पर मोदी भगाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए पुतला जला कर प्रदर्शन किया गया। केवल ढिल्लों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जिसने किसानों व व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान खुदकुशी कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही महंगाई गरीब, दलितों, मुलाजिमों, व्यापारियों व किसानों के लिए मारू सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुखजीत कौर सुखी, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मक्खन शर्मा, ढिल्लों के सियासी सचिव गुरजीत बराड, हैप्पी ढिल्लो, रणधीर सिंह , अश्वनी कुमार, गुरदर्शन सिंह संधू, कर्ण सिंगला, रूपी कौर, समुंदर सिंह, रविंदर सिंह, भगवान दास, जगजीत सिंह, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह,इंदरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें