फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रेक के पास लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल ट्रैक पास छप्पड़ में लगी भीषण आग
विज्ञापन

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
छप्पड़ में सीवरेज का पानी और कूड़ा फेंका जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। खन्ना रेलवे स्टेशन के साथ लगते दलीप सिंह नगर वार्ड नंबर तीन में रेल ट्रैक के पास बने छप्पड़ में अचानक आग लग गई। आग की लपटें करीब 20 फुट ऊपर की ओर जा रही थी। दमकल विभाग ने करीब ढाई तीन घटें के बाद पर काबू पाया।
विज्ञापन

छ्प्पड़ में इलाके के सीवरेज का गंदा पानी व कूड़ा करकट फेंका जाता है। दमकल विभाग के अधिकारी गोमी ने बताया कि पानी की पांच गाड़ियां खन्ना व एक गाड़ी मंडी गोबिदगढ़ से मंगवानी पड़ी। गोमी ने बताया कि जिस छप्पड़ में आग लगी थी उसमें सीवरेंज का पानी व कूड़ा करकट फेंका जाता है। इससे छप्पड़ के नीचे गैस तैयार हो जाती। इसके चलते आग बुझाने में इतना समय लगा। हवा तेज होने के कारण धुआं इलाके की ओर बढ़ रहा था जो कि हवा को जहरीला भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि अगर सीवरेज का गंदा पानी एक जगह जमा हो जाए तो उसके नीचे एक तरह की गैस तैयार हो जाती है। उसी गैस के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। वहीं दूसरी ट्रेनों को भी पीछे ही रोक दिया गया, क्यों आग की लपटें स्टेशन की तरफ आ रही थी। इसी तरह अमलोह रोड पर बनी एक दुकान में आग लगी गई थी परन्तु कोई नुकसान नही हु्आ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें