बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बठिंडा-जीरकपुर नेशनल हाईवे-7 पर कस्बा धनौला के पास बाइक और बोलेरो की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है। धनौला थाना के प्रभारी इंसपेक्टर नैब सिंह ने बताया कि आरोपी जीप चालक जगसीर सिंह निवासी प्रताप नगर बठिंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता शिंगारा सिंह पुत्र फग्गण सिंह निवासी माहमदपुर-शेरपुर जो कि मृतक का चचेरा भाई है उसने पुलिस को बताया है कि वह और उसके चाचा का बेटा रणजीत सिंह पुत्र गिंदा सिंह निवासी माहमदपुर अपनी-अपनी बाइक से धनौला से बरनाला जा रहे थे। मोटरसाइकिल नंबर पीबी 10 एफके/3612 पर उसके आगे जा रहा रणजीत सिंह जैसे ही टांडीया वाला ढाबा के पास पहुंचा पीछे से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप नंबर पीबी 03वी/1475 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन खेत में जा गिरे। रणजीत सिंह भी वाहन समेत गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
फोटो कैप्शन : 19बीएनएलपी81- बठिंडा-जीरकब्र नेश्नल हाईवे-7 पर कस्बा धनौला के पास मोटरसाइकिल व बुलेरो जीप की टक्क र में हुए नुकसान को आंकती धनौला पुलिस।
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------