फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर धनपत सिहाग का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर धनपत सिहाग का भव्य स्वागत
विज्ञापन

अबोहर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धनपत सियाग को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बुधवार को मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कृष्ण नागपाल के प्रतिष्ठान पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक का आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने ओम प्रकाश को स्वच्छ भारत अभियान का प्रांतीय कनवीनर बनने पर उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सीता राम शर्मा, कृष्ण नागपाल, दलजीत सिंह तिन्ना, मुख्तयार सोनी, अशोक छाबड़ा, नवनीत जायसवाल, उमेश फुटेला, मास्टर राज कुमार, बाबू राम आर्य, सुनील वधवा, चिमन लाल वधवा, रमेश गांधी, राम प्रकाश मित्तल, शिवराज गोयल, राम कुमार गोयल, अजय मलकट, श्रीमती गीता चौधरी, सुशील चौधरी, सिकंदर कपूर, विष्णु अग्रवाल और रमेश बठला मौजूद थे। इसके बाद फाजिल्का रोड पर स्थित श्री रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर में उनका स्वागत किया गया। धनपत सिहाग स्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रबंधक हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रधान विनीत चोपड़ा, जगदीश टक्कर, बाबू राम आर्य, अनिल जायसवाल, जैत कंवर, ब्रह्मानंद, महेंद्र, तलविंदर सिंह, ललित सोनी, डा. विशाल तनेजा और अनमोल गुप्ता भी मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें