फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौला में दुकानदार व नगर काउंसिल अधिकारी हुए आमने-सामने।

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौला में दुकानदार और नगर काउंसिल अधिकारी आमने-सामने
विज्ञापन

अवैध कब्जा बता काउंसिल अधिकारियों ने गिराई चार दुकानों की दीवारें
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
कस्बा धनौला में नगर काउंसिल अधिकारियों का दुकानदारों व राम मंदिर क्लब के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव पैदा हो गया, जब अचानक पहुंचे अधिकारियों ने निर्माणित चार दुकानों को अवैध बता दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। सोमवार को कार्रवाई के बाद काउंसिल अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर गिराई गई दीवारें फिर से खड़ी की गई तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घटनास्थल पर मौजूद नगर काउंसिल बरनाला व धनौला के ईओ परविंदर सिंह भट्टी व एसओ निखिल कुमार ने बताया कि मेन बाजार धनौला में स्थित नगर काउंसिल की जमीन पर कब्जे होने की सूचना मिली थी। जिस पर पहले भी अवैध कब्जे का केस अदालत में चल रहा है। उस जगह किसी क्लब द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। जिसे हटाने की जिम्मेदारी समझते हुए वे धनौला पहुंचे हैं। जिसको लेकर तनाव में आए नगरवासियों और विवाद को ठंडा करने को लेकर आगे बढ़े कस्बा के गणमान्य व्यक्तियों ने खुद दीवार गिराने की तजवीज पेश की। जिसे काउंसिल अधिकारियों ने स्वीकारते हुए दुकानदारों व राम लीला कमेटी को एक दिन का समय दे दिया।
विज्ञापन

नगर काउंसिल बरनाला व धनौला के ईओ परविंदर सिंह भट्टी का कहना है कि काउंसिल की जमीन पर बनी दीवारों को गिरा दिया गया है। सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा सरकारी जमीन पर कब्जों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : 24बीएनएल-63पी-कस्बा धनौला में दीवार गिराने से गुस्साए दुकानदार व राम लीला कल्ब के सदस्य नगर काउंसिल ईओ. परविंदर सिंह भट्टी से उलझते हुए।
फोटो कैप्शन : 24बीएनएल-64पी-कस्बा धनौला में अवैध कब्जा गिराने का आदेश देते हुए ईओ परविंदर सिंह भट्टी।
फोटो कैप्शन : 24बीएनएल-65पी-कस्बा धनौला में अवैध कब्जा गिराते हुए नगर काउंसिल कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें