फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूर होने के बाद भी नहीं बना बहावलवासी का खरीद केन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजूर होने के बाद भी नहीं बना बहावलवासी का खरीद केंद्र
विज्ञापन

किसानों ने की पंजाब एग्रो के एमडी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। राज्य कृषि विभाग के सचिव और पंजाब एग्रो के एमडी विकास गर्ग ने रविवार को अबोहर की अनाज मंडी में पहुंचकर यहां चल रहे खरीद कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान गांव बहावलवासी के किसानों ने उनके गांव की मंजूर शुदा खरीद केंद्र को शीघ्र ही शुरू करवाने की मांग की ताकि उन्हें कई किमी चलकर अबोहर मंडी में गेहूं लाने की समस्या से मुक्ति मिल सके। मौके पर जिला उपायुक्त ईशा कालिया, एसडीएम पूनम सिंह, डीएफसी गीता बिशंभू, एएफएसओ विकास बतरा, आढ़तिया एसोसिएशन प्रधान अनिल नागौरी और राकेश कलानी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम कार्यालय में बैठक कर खरीद एजेंसी व मार्केट कमेटी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कालिया ने बताया कि शनिवार तक पूरे जिले की मंडियों में 62661 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 61923 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद व 51964 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। वहीं एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि अबोहर मंडी सहित कुल 38 केंद्रों में अब तक 1 लाख 31 हजार 300 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 1 लाख 30 हजार 850 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और करीब 54394 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसानों को खरीद के मामले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 और 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें