शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान लगी आग
फायर बिग्रेड मुलाजिमों ने पाया आग पर काबू
अमर ुजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
घंटाघर चौंक स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड मुलाजिमों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक अश्वनी मुंजाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रतिष्ठान पर पहुंचा था। दुकान खोलने के बाद बिजली का मेन स्विच आन किया। इसी बीच वायरिंग में स्पार्किंग होने लगी। चिंगारियों ने कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिए और लपटे दुकान की दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड कर्मचारी दमकल सहित मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया गया। मुंजाल के मुताबिक उसने व उसके सहयोगियों ने भूतल पर रखे कपड़े दुकान के बाहर निकाल दिए। दुकान की दूसरी मंजिल पर रखे लेडीज व जेंट्स सूटों का कपड़ा, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। अग्निकांड में करीब साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दुकानदारों के साथ आग बुझाने में सहयोग किया।