फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने किसानों के डर बडाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम पर भविष्यवाणी ने किसानों का डर बढ़ाया
विज्ञापन

16, 17 अप्रैल को बारिश एवं तूफान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने किसानों के डर बढ़ा दिया हैं। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को बारिश एवं तूफान का अनुमान लगाया है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। चार दिन पहले चली तेज हवा एवं ओला वृष्टि ने मालवा क्षेत्र में किसानों की फसलों का काफी नुकसान कर दिया था।
डायरेक्टर कृषि एवं किसान भलाई विभाग पंजाब की ओर से राज्य भर के मुख्य कृषि अफसरों को पत्र से मौसम विभाग की 16 और 17 अप्रैल को बारिश एवं तूफान चलने की भविष्यवाणी से अवगत करवाते हिदायतें दीं हैं। कृषि अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह किसानों को इस संबंधित सूचित करें, जिससे अग्रिम जरूरी प्रबंध किये जा सकें। खेती माहिर राज पुरस्कार विजेता एवं सरकारी बीज फार्म गांव रौता के इंचार्ज डॉ. जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि तेज हवाएं गेहूं की पक्की खड़ी फसल के लिए नुकसानदेह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां नेता बलौर सिंह घाली ने कहा कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने किसान चिंतित हैं। ओलावृष्टि की सूरत में किसानों को बड़ा नुकसान बर्दाश्त करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले तेज हवा एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल बिछ गई है। इसका प्रभाव गेहूं के झाड़ पर पड़ेगा। खराब मौसम की भविष्यवाणी ने किसानों में डर पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें