फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप जाखड़ ने रखा नए बनने वाले विद्युत सब स्टेशन का नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप जाखड़ ने रखा विद्युत सब स्टेशन का नींव पत्थर
विज्ञापन

अबोहर। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जाखड़ ने रविवार को मलोट रोड बाईपास सेलीब्रेशन पैलेस के पीछे करीब 6 करोड की लागत से बनने वाले 20 मेगावाट के 66 केवी सब स्टेशन का नींव पत्थर रखा। इस दौश्रान उनके साथ बिजली बोर्ड के एक्सईएन मलकीत सिंह सिद्धू, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान अनिल नागौरी, हलवाई यूनियन के चेयरमैन रोहतास गुप्ता और सुरेश बांसल भी विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि इस सब स्टेशन के बनने से हनुमानगढ़ रोड स्थित नए वाटर वर्कर्स, नई सूरज नगरी, पुरानी सूरज नगरी, साउथ एवेन्यू, हनुमानगढ़ रोड, सीतो रोड, नई आबादी, अजीमगढ़, काला टिब्बा और चकड़ा के अलावा क्षेत्र के सभी किसानों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन से अबोहर को काफी लाभ होगा। संदीप जाखड़ ने कहा कि सांसद सुनील जाखड़ ने बीते कई सालों से अबोहर क्षेत्र को सरप्लस बिजली देने का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है। इस दौरान एसडीओ सोहन लाल ग्रोवर, युवा कांग्रेस के प्रधान पुनीत अरोड़ा सोनू, इकबाल सिंह, हरमन सिंह बराड़, जेपी बांसल और अजय शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें