‘समर्पण में नहीं होती कोई सीमा’
रोपड़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने श्री लैहरी शाह मंदिंर धर्मशाला भजन संध्या आयोजन किया गया। शुभारंभ एडवोकेट हरिमोहन पाल, पार्षद हरविंदर पाल सिंह,रचना लांबा, मनजिंदर सिंह धनोआ, पूर्व पार्षदशीला नारंग, पूर्व प्रधान भाजपा प्रवीण गोयल ने किया। संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मनस्विनी आरती ने प्रवचन में कहा समर्पण में कोई सीमा नहीं होती, समग्रता होती है। मन में आस्था व विश्वास का दीप प्रज्ज्वलित कर यह संकल्प करना होता है कि प्रभु तुम ही मेरे सबकुछ हो। इस मौके पर दर्शन लाल जैन, महेश अग्रवाल, शिव कुमार, एडवोकेट लखबीर सिंह, अश्विनी धीमान, विक्की धीमान, प्रवीण शर्मा हाजिर थे।