फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साउदी अरब भेजने फिर बलजीत का शव लाने के लिए लिया कर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
बलजीत का शव सऊदी अरब से लाने के लिए परिवार ने लिया कर्ज
विज्ञापन

धनौला निवासी बलजीत सिंह की सवा दो महीने पहले हुई थी मौत, वीरवार को किया संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
धनौला के नानकपुरा निवासी बलजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह एक साल पहले कर्ज लेकर सऊदी अरब गए थे। सवा दो महीने पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद शव लेने के लिए भी परिवार को दोबारा कर्ज लेना पड़ा। गौर हो कि मोहाली से हेल्पिंग-हेल्पलेस नामक समाजसेवी संस्था की संचालिका अमनजोत कौर जो प्रसिद्ध सियासतदान बलवंत सिंह रामूवालिया की पुत्री हैं, उन्होंने बताया कि संस्था के लगातार संघर्ष के बाद शव भारत लाने की मंजूरी मिल सकी। बुधवार को देर रात गांव पहुंचे शव का वीरवार को सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए बलजीत सिंह एक साल पहले सऊदी अरब गया था। जहां उसने ट्रक चलाना शुरू किया था। गत 28 जनवरी को ट्रक चलाते समय उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। बलजीत की मौत का पता लगने और पुष्टि होने के बाद पीड़ित परिवार ने उसका शव यहां लाने के लिए दौड़धूप की थी। जिला प्रशासन, राज्य सरकार व केंद्र सरकार से आवेदन के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद संस्था ने मदद की।
विज्ञापन


कंपनियां बनी अड़ंगा
बलजीत सिंह ने सऊदी अरब में दो कंपनियों में काम किया था। बलजीत का शव भारत भेजने के लिए दोनों कंपनियों में विवाद हो गया, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


बेटे लिए नौकरी की दिए जाने की मांग
मृतक के भाई गुरमीत सिंह पन्नू व जगमेल सिंह, माता बलविंदर कौर, पत्नी परमजीत कौर कहना है कि बलजीत सिंह ने अपनी बेटी को कनाडा भेजा था। जिसके लिए बलजीत ने कर्ज ले रखा था। मौत के बाद पूरा परिवार बुरी तरह से कर्जदार हो गया है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से मांग की है कि परिवार को इस संकट से उबारने के लिए कदम उठाए जाएं और मृतक के 9वीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे हरमीत सिंह को पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी दी जाए।

फोटो कैप्शन : 05बीएनएल-61पी-दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मारे गए धनौला के बलजीत सिंह की फाइल फोटो।
फोटो कैप्शन : 05बीएनएल-62पी- सऊदी अरब में मारे गए धनौला के बलजीत सिंह की चिता के पास बिलखते हुए परिजन।
फोटो कैप्शन : 05बीएनएल-63पी- जानकारी देती हुई हेल्पिंग-हेल्पलेस मोहाली संस्था की संचालिका अमनजोत कौर।
फोटो कैप्शन : 05बीएनएल-64पी- सऊदी अरब में मारे गए धनौला के बलजीत सिंह का लड़का हरमीत सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें