गेहूं की खरीद के लिए जिले में छह एजेंसियों को खरीद केंद्र अलॉट
बरनाला।
गेहूं की खरीद के लिए जिले में कुल 98 मंडियां स्थापित की गई हैं। जिला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर स्वीटी देवगन ने बताया कि 2018 -19 के दौरान खरीद के लिए छह खरीद एजेंसियों (पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, वेयर हाउस, पंजाब एग्रो, एफसीआई) को खरीद केंद्रों की अलाटमेंट की गई है। मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं।
डीएफसी ने बताया कि शेयर्ड खरीद केंद्रों में बरनाला, तपा, भदौड़, धनौला, हंडियाया, ढिलवां, महलकलां, ठीकरीवाला, सेखा, गंगोहर, पक्खोकलां शामिल हैं। अकेले तौर पर शामिल की गई मंडियों में खड्डी कलां, धौला, मौड़-पटियाला, खियाली, कलाल, कालेके, मझूके, फतेहगढ़ छन्ना, तलवंडी, चीमा, वजीदके, फरवाही, पंधेर, जगजीतपुरा, मोड़-मकसूथा, गागेवाल, राजीया, अमला सिंह वाला, चन्नणवाल, हमीदी, नैणेवाल, रायसर, उप्पली, ठुल्लीवाल, गुंमटी, जैमल सिंह वाला, घुन्नस, बल्लोके, भैनी जस्सा, पक्खोके, नंगल, काहनेके, कलाल माजरा, बडबर, भट्ठल, रुड़ेके खुर्द, बदरा, धूरकोट, शैहना, बीहला, दीवाना, रामगढ़, ईसर सिंह वाला समेत कई खरीद केंद्र हैं।