ट्रक ऑपरेटर नहीं करेंगे गेहूं की ढुलाई
मोगा। गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में मोगा, कोट ईसेखां, बधनी कलां, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट व अजीतवाल ट्रक यूनियन आपरेटर पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में सरकार की ओर से नई नीति के तहत मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के पहले से कम रेट तय करने के विरोध में मंडियों में से गेहूं उठाने का बायकाट करने का फैसला किया गया। ट्रक यूनियनों के प्रधान हरनेक सिंह रामूवाला, जसवंत सिंह पप्पी, सुरजीत सिंह मीता रणिया, रविंदर सिंह राजू लंढेके, हरनेक सिंह बराड़, लखवीर सिंह लक्खा, राज कुमार मुखीजा ने बताया कि सरकार ने मंडियों में से गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए 8 किलोमीटर तक 1880 रुपये रेट तय किया है, जबकि पहले 2800 रुपये था। उन्होंने कहा कि डीजल का भाव 45 से 65 रुपये हो गया है। अन्य खर्च भी ट्रक ऑपरेटरों की कमर तोड़ रहे हैं।