प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष धरना
बरनाला। जिला प्रबंधकीय परिसर में दी क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने रोष धरना दिया। कर्मचारी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष किया। जिला प्रधान रमेश कुमार हमदर्द ने कहा कि सरकार मुलाजिम विरोधी नीतियां लागू करके ुन्हेंभूखे मरने के लिए मजबूर कर रही है। कैप्टन सरकार मुलाजिम वर्ग के साथ धक्केशाही कर है। उन्होंने मांग की कि विभागों में लंबे समय से काम करते मुलाजिमों को पक्का किया जाएं, मुलाजिमों की 2 किस्तों को रिलीज किया जाए, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाएं। मांगों के लिए 24 मार्च को चंडीगढ़ में हल्ला बोल रैली की जाएगी। इस मौके पर खुशिया सिंह, जगराज सिंह रामा, मोहन सिंह, जगतार सिंह पशु पालन विभाग के जगदीश सिंह, अजय कुमार, सुखपाल सिंह, गुलाब सिंह, बीरपाल कौर, हेमराज मौजूद थे।