महिला उत्पीड़न विषय पर विस्तार भाषण
अबोहर। महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के खिलाफ जागरूक करने के लिए सोमवार को डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में विस्तार भाषण आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता नई दिल्ली से लीगल अधिकारों की माहिर अपर्णा जैन रही। उनका कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. उर्मिल सेठी सहित ग्रीवेंस सेल के इंचार्ज डॉ. मनदीप कौर, डॉ. सुनीता छाबड़ा और राज ने स्वागत किया।
प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं की नारी शक्ति पर आए दिन हो रहे अत्याचारों को देखते हुए ऐसे आयोजन करने जरूरी हैं। वहीं मुख्य वक्ता ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में बताया कि आज की कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को अपनी सुरक्षा करना अति जरूरी है। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से प्रस्तावित तथ्यों के साथ जोड़कर और आधुनिक संदर्भ में औरतों की स्थिति को मजबूत करने के लिए बहुत सारे उपाय बताएं। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों और प्राध्यापक वर्ग ने मुख्य वक्ता से प्रश्न पूछ कर शंकाओं का समाधान किया। मंच संचालन राज ने किया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।