मनरेगा मजदूरों ने मांगों के लिए जताया विरोध
बरनाला। कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन ब्लाक शैहणा के नेताओं ने शुक्रवार को मनरेगा का काम चलाने व बकाया लेने के लिए ब्लाक विकास व पंचायत दफ्तर शैहणा के सामने ब्लाक स्तरीय अनिश्चितकालीन समय के लिए धरना लगाकर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह धनौला व जिला मनरेगा कन्वीनर परमजीत कौर गुंमटी ने कहा कि सरकार की गल्त नीतियों के कारण मजदूरों की हालत दिन-ब-दिन बुरी हो रही है व मजदूर वर्ग को महंगाई ने इतनी बुरी तरह जन्म लिया है, कि उसका दो वक्त का गुजारा होना बड़ी परेशानी का संयोग बन रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मजदूर के रुपये नहीं आए तो वह मनरेगा कर्मचारियों के साथ तुरंत संपर्क कायम करें। इस अवसर पर श्रीराम सिंह, साधा सिंह, भजन सिंह, राज सिंह, गुरमेल कौर, सतनाम सिंह, बिट्टू सिंह उपस्थित थे।