फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध माइनिंग के आरोप लगा आप ने कैबनिट मंत्री चन्नी और स्पीकर राणा केपी का इस्तीफा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनिंग के खिलाफ आप का प्रदर्शन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री और स्पीकर से मांगा इस्तीफा
रोपड़।
आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और विधान सभा स्पीकर राणा केपी सिंह पर जमकर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के जिला कनवीनर हरदयाल सिंह की अगुवाई में दोनों से इस्तीफे की मांग की गई। पार्टी प्रदेश स्तरीय धरने में भीड़ भी नहीं जुटा सकी। न ही जिले में पार्टी के इकलौते विधायक अमरजीत सिंह संदोआ धरने में शामिल हुए। आप नेताओं ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग का कारोबार सरकार के मंत्रियों और प्रशासन की मिलीभगत से ही पनप रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को चमकौर साहिब व नंगल से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नेताओं डा.चरणजीत सिंह, डा. संजीव गौतम व जिला आम आदमी पार्टी के कनवीनर हरदयाल सिंह ने डीसी ऑफिस के समक्ष धरना दिया। चमकौर एरिया में प्रदेश सरकार के मंत्री, रोपड़ और श्री आनंदपुर साहिब में स्पीकर राणा केपी सिंह की शह पर ही उनके चहेते अवैध माईनिंग का कारोबार कर रहे हैं। इस दौरान इन नेताओं ने विधान सभा स्पीकर राणा केपी सिंह के जमाई पर अवैध माइनिंग का कारोबार करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हवाई दौरों के दौरान अवैध माइनिंग को देख चुके हैं फिर भी उन्होंने नाममात्र कार्रवाई कर सिर्फ खानापूर्ति ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें