‘लोगों ने छक्का मार शिअद को ग्राउंड से बाहर किया’
निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने बोला सुखबीर बादल पर सियासी हमला
सुखविलास चलाने के लिए सरकारी होटल बंद कराने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि सुखबीर बादल ने सूबे के दुखों पर अपना सुख विलास होटल बनाने के लिए सरकारी होटलों को बंद किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगो ने छक्का मारकर शिरोमणि अकाली दल ग्राउंड से बाहर कर दिया है। अब अकालियों की पोल खुल चुकी है। सिद्धू आईआईटी रोपड़ में आफ रोडिंग रेस को झंडी देने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह सरकार की एक साल की कारगुजारी से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि अब सुखबीर बादल लोगों से भीख मांग रहे है कि उन्हें दो महीने दे दो, सुखबीर भीख मांगनी बंद करे। उन्होंने कहा कि लोगों ने ही अकाली दल को घर बैठाया है। अकाली दल की सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।
सिद्धू ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर ई-गर्वनेंस सेा ही नकेल डाली जा सकती है। उन्होने कहा कि कुछ लोगों ने चोरी की दुकानें खोल रखी है, जिसके कारण 2006 से अब तक ई-गर्वनेंस नहीं हो सकी है। सिद्धू ने कहा कि रोपड़ में पिंकाशिया होटल को बंद करने की फाईल उन्होंने खुलवाई ,है जिसमें बड़ी गड़बड़ी निकली है और इसमें राजनितिक लोगों की मिलींभगत भी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पिंकाशिया को खुलवाएंगे। साथ ही बड़े होटलों को राज्य में लेकर आ रहे है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने अपने होटलों को चलाने के लिए सरकारी होटल बंद करवाए थे। सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल बताएं कि उनके होटल कैसे मुनाफे में चल रहे है और सरकार के होटल क्यों घाटे में रहे।