आर्थिक से परेशान मजदूर ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
निहाल सिंह वाला में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
केस की जांच कर रहे हवलदार सिकंदर सिंह ने बताया कि मृतक मजदूर बलजिंदर सिंह (31) की जहरीली दवा निगलने से मौत हुई है। मृतक मजदूर तीन नाबालिग बच्चों का पिता था। गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण वह परेशान था। मृतक की पत्नी के मुताबिक उसपर गांव के लोगों का कर्ज था। वह अक्सर परेशान रहता था इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।
फोटो कैप्शन - मृतक मजदूर बलजिंदर सिंह की फाइल फ़ोटो