होशियारपुर।
फगवाड़ा रोड बाईपास चौक पर शनिवार देर रात हादसे में एक तेज रफ्तार टिप्पर आगे चल रहे टाटा-407 से टकराने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। वहीं टाटा-407 बीच सड़क पर पलट गया। रोड पर वाहन न होने के कारण बड़ा हादसा होेने से बच गया। टिप्पर चालक अंबाला से जम्मू जा रहा था। टाटा-407 के चालक ने बताया कि वह जालंधर से सब्जी लेकर हिमाचल प्रदेश में भुंतर (कुल्लू) जा रहा था। इस दौरान चालक पलटे हुए फोर व्हीलर में ही फंस कर रह गया। राहगीरों ने उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं।