सीवर जाम से दुकानों के आगे भरा गंदा पानी
अबोहर। स्थानीय रानी झांसी मार्केट, रेलवे और सर्कुलर रोड पर सीवर बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया। इससे यहां के दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। दुकानदारों रामकुमार, जगदेव सिंह, बलकरण सिंह और गुरमेल सिंह ने बताया कि सीवरेज बोर्ड कर्मचारियों की लापरवाही से अक्सर ही इस रोड का सीवर जाम रहता है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। उनके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने बताया कि बीते दिनों इस गंदे पानी से एक दुकान के कर्मचारी को डेंगू हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद भी विभाग ने इस समस्या का कोई स्थायी हल नहीं किया। दुकानदारों ने वाटर एवं सीवरेज बोर्ड से तुरंत इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।