फगवाड़ा रोड पर रहीमपुर सब्जी मंडी के पास टिप्पर के नीचे आने से वर्कशॉप कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र चंद्रमोहन सिंह निवासी अज्जोवाल की मौत मामले में फरार चल रहे टिप्पर चालक के खिलाफ थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थाना मॉडल टाउन के अधीन आते पुरहीरां पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने बताया कि राजेश कुमार (35) वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। शनिवार शाम वर्कशॉप पर वह टिप्पर (एच.पी.68-4721) के नीचे काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक टिप्पर चालक ने गाड़ी को स्टार्ट कर दिया। इस वजह से राजेश टिप्पर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे के बाद फरार चल रहे अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---------------------
फोटो: 04 एचएसपीएच-मिश्रा- 51
मृतक राजेश कुमार का फाईल फोटो।