फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दौरान बच्चे सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर बच्चे सहित तीन की मौत
विज्ञापन

अबोहर। होली के मौके पर शहर में हुईं घटनाओं में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे इन घरों में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार डीएवी कालेज के बाहर स्थित सोनू रिफ्रेशमेंट स्टोर के संचालक व साउथ एवेन्यु निवासी सोनू कवातड़ा का 12 वर्षीय बेटा नूर कवाड़ता उर्फ मैक्स शुक्रवार को होली खेलने के बाद बाथरूम में नहा रहा था कि गीजर से पानी गर्म होने के कारण आक्सीजन की कमी से वह मूर्छित हो गया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए उसके पिता ने कई बार फोन पर उससे संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में उसने पड़ोसियों को अपने घर भेजकर मैक्स से बात करवाने को कहा। लेकिन बाथरूम में पानी चलने की आवाज आने पर पड़ोसियों ने गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। बाद में कुछ लोगों ने धक्के से गेट खोला तो मैक्स अंदर बेसुध पड़ा था। जिसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में गांव अमरपुरा निवासी उर्मिला देवी पत्नी प्रेम कुमार ने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिसे फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार होली वाले दिन ही उसने दम तोड़ दिया। थाना बहाववाला के एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने मृतका के परिजनों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीसरे मामले में गांव खांटवां निवासी 20 वर्षीय वकील पुत्र कृष्ण कुमार की वीरवार रात संदिग्ध मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव शेरेवाला और खांटवां के बीच कच्चे रास्ते पर एक बाग के निकट से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों ने पुलिस की उपस्थिति में शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीमारी के कारण वह पिछले कई दिनों से मानसिक परेशान था। थाना बहाववाला के एएसआई भगवान सिंह ने ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें