फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बदनौर ने नंगल में महराणा प्रताप की प्रतिमा का किया लोकापर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरी व बलिदान के लिए प्रेरणा बने पंजाबी: बदनौर
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल।
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने शिवालिक एवेन्यू नंगल के शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में नगर काउंसिल नंगल की ओर से स्थापित की गई महाराणा प्रताप की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने इससे पहले कारगिल शहीद कैप्टन अमोल कालिया के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग संसार में बहादुरी व बलिदान के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। पंजाबियों ने नंगल में महान शासक महाराणा प्रताप की सुंदर प्रतिमा को स्थापित कर राजस्थान के गौरव का प्रतीक महाराणा प्रताप का मान बढ़ाया है। राज्यपाल ने कहा कि पंजाबियों ने युद्ध में जितनी कुर्बानियां दीं, वह किसी ने नहीं दी हैं। पंजाब के साथ राजस्थान के पवित्र रिश्तों का जिक्र करते राज्यपाल ने कहा कि पंजाब का पानी जो जैसलमेर तक लोगों के लिए एक जीवन रेखा है, हम राजस्थान में उस पवित्र पानी की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में उन्होंने महाराणा प्रताप की अलग-अलग आकार की बहुत सारी प्रतिमाएं देखते हैं लेकिन नंगल में जो प्रतिमा स्थापित हुई है, उस तरह की सुंदर व आकर्षित प्रतिमा कहीं भी देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राजस्थान की संस्कृति से पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के निजी प्रयास से नंगल में यह मूर्ति स्थापित हुई है, जिसके लिए राणा केपी सिंह बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर स्पीकर राणा केपी सिंह ने संबोधित करते कहा कि महाराणा प्रताप ने संसार भर में अपनी यह प्रेरणा दी है कि मात्र भूमि सर्वश्रेष्ठ है। वह जुल्म और बदी के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे हैं और कभी भी देश विरोधी ताकतों के आगे नहीं झुके। यह प्रेरणा हमें हजारों वर्षों से हमारे पूजनीय प्रभु श्री राम ने दी थी, जिसे महाराणा प्रताप ने अपनाया इस मौके पर नगर काउंसिल प्रधान अशोक पुरी, व उनके सहयोगी
विज्ञापन

पार्षदों की ओर से किए इस शानदार प्रयास के लिए राज्यपाल व स्पीकर ने उनकी सराहना की। पंजाबी युनिर्वविटी की डीन प्रो. जसपाल कौर ने कहा कि राज्यपाल व स्पीकर विधानसभा के प्रयासों से पंजाबी यूनिवर्सिटी में महाराणा प्रताप चेयर स्थापित हो चुकी है। इस मौके पर धार्मिक शख्सियतों में स्वामी मुलखराज, स्वामी गोपाला नंद जी, शशी राणा, दिव्या कंवर, ठाकुर रामलाल विधायक कोटकहलूर, सतपाल रायजादा विधायक ऊना, लव कुमार गोल्डी पूर्व विधायक, चेयरमैन बीबीएमबी डीके शर्मा, एनएफएल के सीजीएम निरलेप सिंह राय, चीफ इंजीनियर बीबीएमबी संजीव सूरी, डिप्टी चीफ इंजीनियर एचएल कंबोज, एसएसपी राजबजन संधू हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें