फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल डिस्पैंसरी में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गढ़दीवाला।
जब इंसान तन की सफाई करता है तो उसका तन सुंदर हो जाता है। उसी प्रकार अगर इंसान अपने मन की सफाई करता है तो उसका जीवन सुंदर हो जाता है। यह बात सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज की कृपा से बाबा हरदेव सिंह महाराज की 64वीं जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के नेतृत्व में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गढ़दीवाला की ओर से सिविल डिस्पेंसरी में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान गढ़दीवाला ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हमेशा संतों महापुरुषों ने वैर, विरोध, निंदा, ईर्ष्या रूपी गंदगी मन से निकालकर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया है। अगर इंसान इनको जीवन से निकाल कर प्यार, निर्मता व सहनशीलता को जीवन में धारण कर लेता है तो इंसान का जीवन स्वर्गमयी हो जाता है। सिविल डिस्पेंसरी पहुंचने पर निरंकारी श्रद्धालुओं का डॉक्टरों व समूह स्टाफ ने स्वागत किया। मौके पर संचालक महात्मा सुरजीत सिंह, सहायक शिक्षक सुखबीर सिंह, सहायक शिक्षक डा. सुखदेव सिंह, महात्मा सतपाल सिंह, सतनाम सिंह, सेवा सिंह, जसपाल सिंह, अजमेर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें