फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा रही बेसहारा पशुओं की समस्या पर बुलाई आपात बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं पर कोई फैसला नहीं
विज्ञापन

बेनतीजा रही पशुओं की समस्या पर बुलाई गई संस्थाओं की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
शहर में लावारिस पशुओं की समस्या के निदान के लिए रविवार को शहर की कुछ समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों की बैठक सीतो रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई। बैठक बेनतीजा ही निपट गई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में अमरीकन सांडों की देखरेख के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

बैठक में हनुमानगढ़ रोड पर विगत दिनों सांड़ की टक्कर से नरेश गुप्ता की मौत दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे पूर्व भी लावारिस पशु कई लोगों की जान ले चुके हैं। सरकार एवं प्रशासन की ओर से पशुओं की समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। वक्ताओं ने कहा दुकानदार एवं लोग अपने घरों एवं दुकानों के आगे हरा चारा व महिलाएं घरों के बाहर फल सब्जियों के छिलके डालना बंद करें। इसके साथ ही शहर में रेहड़ियों पर दान के नाम पर हरा चारा बेचने वालों पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। बैठक के अंत तक कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया जा सका। इस मौके पर गगन चुघ, राजीव गुप्ता, नरेश खुराना, मनमोहन कालिया, संजीव वर्मा, हैप्पी मनोचा, चंदन जुनेजा, सुभाष गुप्ता, नारैंग नांदीवाल, लखविंदर यादव, भूपेन्द्र, राजविंदर भट्टी, बलविंदर सिंह, नरेश वर्मा, प्रदीप तनेजा, जुनीशा सोनी, मीनाक्षी रानी, विनोद बांसल, राम निवास, प्रेम कुमार, कृष्ण लाल मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें