फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीसी को हरा यंगस्टर क्लब जालंधर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सी एंड बी क्रिकेट अकेडमी की ओर से टी-20 मैच का आयोजन
विज्ञापन

होशियारपुर।
क्रिकेटरों की प्रतिभा निखारने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कोच बलराज कुमार बल्लू की ओर से सीएंडबी क्रिकेट अकादमी में टी-20 मैच का आयोजन किया गया।
सोमवार को पहला मैच जालंधर के यंगस्टर क्लब और एमसीसी क्लब के मध्य खेला गया। यंगस्टर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टर क्लब ने 20 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाज अमित ने 36 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली। सुमित ने भी 30 गेंदों में 42 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दीपू ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए और आर्यन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में एमसीसी 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। एमसीसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए में जोत ने 35 गेंदों में 56 रन बनाए और शिव ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। इस दौरान यंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए संदीप ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट और अमित ने भी 4 ओवर में 46 रन पर 1 विकेट हासिल की। इस तरह यंगस्टर क्रिकेट क्लब ने यह मैच जीत लिया। अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष भगत राम, योगेश शर्मा, चन्नन कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर कुमार लोईया, रितु शर्मा, ईशान भंडारी, असिस्टेंट कोच चंद्रशेखर, राज कुमार, आशीष माही, अजय, बलबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो - यंगस्टर क्लब जालंधर की विजेता टीम अपने कोच और आयोजकों के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें