फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता करसे सरकार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन सरकार ने धोखा किया: मनु
विज्ञापन

शिअद व्यापार विंग के प्रदेश प्रधान वादे पूरे न करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शिरोमणि अकाली दल व्यापार विंग के पंजाब प्रधान मनु जिंदल ने कहा कि कैप्टन ने जनता से धोखा कर सत्ता हासिल की है। कैप्टन के झूठ का जवाब लोग आगामी लोकसभा चुनावों में देंगे। जिंदलशहर में शिअद यूथ विंग की इकाई गठन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
जिंदल ने कहा कि कैप्टन के चुनाव घोषणा पत्र की हर बात झूठ का पुलिंदा सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से कर्ज माफी का झूठा वाद किया गया। कैप्टन सरकार किसानों को बिजली के बिल लगाने की योजना बना रही है और आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन राज्य के नौजवानों से लैपटाप व नौकरियां देने का वादा किया। नौकरियां तो क्या देनी थीं, सुविधा सेंटर बंद कर नौजवानों से रोजगार छीनी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल ने कहा कि राज्य की गरीब जनता से कहा गया था आटा दाल के साथ चाच पत्ती, चीनी व घी भी दिया जाएगा। अब गरीब जनता का आटा दाल भी छिन गया है। इसके अलावा पेंशन, शगुन स्कीम स्कीमें कैप्टन सरकार ने बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि गरीब दलित लोगों को 400 बिजली की यूनिट की सहूलियत दी जा रही थी। कैप्टन सरकार ने आते ही गरीब दलित लोगों को बडे बजे बिजली के बिल भेजने शुरू कर दिऐ हैं। जिंदल ने कहा कि लोग कुछ ही महीनों में कांग्रेस सरकार से दुखी हो गए हैं। लोग कांग्रेस के झूठ का बदला आगामी लोकसभा चुनावों में लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें